पूरे साल विभिन्न प्रकार के सरकारी एग्जाम होते रहते हैं सभी में सामान्य ज्ञान जनरल नॉलेज या सामान्य अध्ययन महत्वपूर्ण है एग्जाम को क्लियर करने के लिए सामान्य ज्ञान पर हमारी पकड़ मजबूत होनी चाहिए तभी हम एग्जाम में अच्छा स्कोर कर पाएंगे इसलिए सभी प्रतियोगियों के लिए हम महत्वपूर्ण प्रश्न जोकि पिछले वर्षों में पूछे जा चुके हैं लेकर आए हैं यह ऑनलाइन टेस्ट के जरिए सामान्य ज्ञान की तैयारी को बेहतर कर सकते हो |
आप किसी भी सरकारी नौकरी की तैयारी करते हो यह सभी Quiz सभी एग्जाम्स SSC GD Constable, UPSC, DSSSB, RRB, SSC CHSL, SSC MTS, CGL और भी अन्य एक्साम्स के लिए महत्वपूर्ण है यह सभी सिलेक्टेड प्रश्न हम आप सभी के लिए लेकर आए हैं जो कि बार-बार एग्जाम्स में रिपीट होते हैं और पूछे जाते हैं इसलिए आप सभी इन सभी Quiz का ऑनलाइन टेस्ट जरूर देना |
Choose any Quiz Of GK in Hindi Topic for Preparation of GK in Hindi
Quiz Of GK in Hindi – सामान्य ज्ञान क्विज
Q. _ में लिंग गुणसूत्रों का एक पूर्ण युग्म मौजूद होता है।
A. मानव मादाओं
B. सांपों
C. स्टारफिश
D. मानव नरों
Ans: A
मानव मादाओं में लिंग गुणसूत्रों का एक पूर्ण युग्म मौजूद होता है। मनुष्य में 22 युग्म अलिंगसूत्र और एक युग्म लिंग गुणसूत्र (X और Y) होते हैं। मनुष्य में 23 युग्म गुणसूत्र होते हैं – 22 युग्म क्रमांकित गुणसूत्र, जिन्हें अलिंगसूत्र कहा जाता है, और एक युग्म लिंग गुणसूत्र, X और Y।
Q. लोकपावनी और भवानी, ___ नदी की सहायक नदियां हैं।
A. गोदावरी
B. महानदी
C. कृष्णा
D. कावेरी
Ans: D
लोकपावनी और भवानी कावेरी की सहायक नदी है। भवानी नदी पश्चिमी घाट की नीलगिरी पहाड़ियों से निकलती है, केरल में साइलेंट वैली नेशनल पार्क में प्रवेश करती है और वापस तमिलनाडु की ओर बहती है।
कावेरी की अन्य सहायक नदियाँ हैं शिमशा, हेमवती, अर्कवती, होन्नुहोल, लक्ष्मण तीर्थ, काबीनी, लोकपावनी, नोय्याल और अमरावती नदी।
Q. भारत की कोविड-19 (COVID-19) की विषय विशेषज्ञ समिति ने मई 2021 में 2 से 18 वर्ष के आयु वर्ग में चरण II/III नैदानिक परीक्षण के लिए इनमें से किस टीके की सिफारिश की है?
A. कोवैक्सिन
B. कोविशील्ड
C. कॉर्बेवैक्स
D. स्पुतनिक लाइट वैक्सीन
Ans: A
Q. निम्नलिखित में से किसे मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है?
A. नीरज चोपड़ा
B. ज्वाला गुट्टा
C. विराट कोहली
D. मैरी कॉम
Ans: A
नीरज चोपड़ा को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मेजर ध्यानंचंद खेल रत्न से सम्मानित किया
राष्ट्रपति कोविंद ने 62 खिलाड़ियों को सम्मानित किया, 12 को खेल रत्न, 35 को मिला अर्जुन अवॉर्ड
मुक्केबाज लवलीना को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से सम्मानित किया।
पहलवान रवि कुमार को भी खेल रत्न से सम्मानित किया गया
Q. __ पर क्लोरीन की अभिक्रिया द्वारा ब्लीचिंग पाउडर निर्मित होता है।
A. NaOH
B. CaCO3
C. Ca(OH)2
D. Cao
Ans: C
शुष्क बुझे हुए चूने Ca(OH)2 पर क्लोरीन की क्रिया से विरंजक चूर्ण बनता है। ब्लीचिंग पाउडर का रासायनिक नाम कैल्शियम हाइपोक्लोराइट है।
Q. किस घटना ने भारत के विदेशी व्यापार पर ब्रिटिश नियंत्रण को और अधिक मजबूत कर दिया था ?
A. स्वेज नहर को खोल दिया जाना
B. भारतीय धन की निकासी
C. रेल पटरियों के निर्माण
D. विदेशी व्यापार पर अंग्रेजों के एकाधिकार
Ans: A
स्वेज नहर को खोल दिये जाने की घटना ने भारत के विदेशी व्यापार पर ब्रिटिश नियंत्रण को और अधिक मजबूत कर दिया था
Q. जैन धर्म में तीर्थंकर किसे कहते हैं?
A. धर्म का रक्षक एवं आध्यात्मिक शिक्षक, जो मोक्ष, या मुक्ति का मार्ग बताता है।
B. वह व्यक्ति, जो एक ईश्वर और एक आत्मा में विश्वास करता है, तथा पुनर्जन्म में विश्वास रखता है।
C. वह व्यक्ति, जो कभी भी ईश्वर में विश्वास नहीं करता है।
D. तीर्थयात्रियों का एक समूह
Ans: A
जैन धर्म में तीर्थंकर (अरिहंत, जिनेन्द्र) उन 24 व्यक्तियों के लिए प्रयोग किया जाता है, जो स्वयं तप के माध्यम से आत्मज्ञान (केवल ज्ञान) प्राप्त करते है। जो संसार सागर से पार लगाने वाले तीर्थ की रचना करते है, वह तीर्थंकर कहलाते हैं। तीर्थंकर वह व्यक्ति हैं जिन्होनें पूरी तरह से क्रोध, अभिमान, छल, इच्छा, आदि पर विजय प्राप्त की हो ।
Q. अवक्षेपण अभिक्रियाएं, एक विशिष्ट श्रेणी की __ हैं।
A. रेडॉक्स अभिक्रियाएं
B. संयोजन अभिक्रियाएं
C. दवि- विस्थापन अभिक्रियाएं
D. अपघटन अभिक्रियाएं
Ans: C
Q. कस्तूरी मृग (Musk Deer) का प्राकृतिक निवास स्थल कहां है?
A. पश्चिमी घाट
B. थार मरुस्थल
C. 2500m से अधिक ऊंचाई वाले उच्च अल्पाइन परिवेश
D. 500m से कम ऊंचाई वाले गंगा के मैदान
Ans: C
प्राय: हिमालय पर्वत के 2400 से 3600 मीटर तक की ऊँचाइयों पर तिब्बत, नेपाल, हिन्दचीन और साइबेरिया, कोरिया, कांसू इत्यादि के पहाड़ी स्थलों में पाया जाता है। शारीरिक परिमाण की दृष्टि से यह मृग अफ्रीका के डिक-डिक नामक मृग की तरह बहुत छोटा होता है।
Q. निम्न में से किस तत्व में इलेक्ट्रॉन ग्रहण करने की प्रवृत्ति अपेक्षाकृत अधिक होती है?
A. ऑक्सीजन
B. नाइट्रोजन
C. फ्लुओरीन
D. कार्बन
Ans: C
फ्लोरीन मुख्य रूप से खनिज फ्लोराइट या फ्लोरास्पार (कैल्शियम फ्लोराइड) से प्राप्त होता है। अन्य फ्लोरीन युक्त खनिजों में एपेटाइट और क्रायोलाइट शामिल हैं। यह चीन, मंगोलिया, रूस, मैक्सिको और दक्षिण अफ्रीका में खनन किया जाता है।
Q. विप्रो लिमिटेड का निगमन किस वर्ष हुआ था ?
A.1959
B. 1945
C. 1947
D. 1952
Ans: B
विप्रो के संस्थापक अज़ीम प्रेमजी हैं। इसकी स्थापना 29 दिसंबर 1945 को हुई थी।
Q. छड़-चुंबक के निकट लाए जाने पर दिक्सूचक की सुई विक्षेपित क्यों हो जाती है?
A. क्योंकि यह चालक होती है।
B. क्योंकि यह एक लघु चुंबक होती है।
C. क्योंकि एक यह लौह छड़ होती है।
D. क्योंकि इसमें धारा प्रवाहित होती है।
Ans: B
चुंबक के विपरीत सिरे एक-दूसरे को आकर्षित करते हैं और इसी कारण समान सिरे विकर्षित करते हैं। किसी चुंबक के निकट लाने पर उस का चुंबकीय बल चुंबकीय सूई के ध्रुवों पर बल लगाता है और इसीलिए दिक्सूचक की सूई विक्षेपित हो जाती है।
Q. निम्नलिखित में से कौन सा तत्व, तांबे से अधिक अभिक्रियाशील होता है?
A. चांदी
B. प्लेटिनम
C. जिंक
D. सोना
Ans: C
Zn कॉपर और आयरन की तुलना में ज्यासदा अभिक्रियाशील है पोटेशियम, सोडियम, लिथियम और कैल्शियम जैसे तत्व बहुत अभिक्रियाशील होते हैं और वे हाइड्रॉक्साकइड और हाइड्रोजन गैस बनाने के लिए ठंडे पानी के साथ भी अभिक्रिया करते हैं।
Q. निम्नलिखित में से किस इकाई को राज्य विधानमंडलों द्वारा सौंपे गए कार्यों का निर्वाह और शक्तियों का प्रयोग करने के लिए पंचायती राज व्यवस्था की आधारशिला के रूप में माना जाता है?
A. पंचायत समिति
B. नगरपालिका
C. जिला परिषद
D. ग्राम सभा
Ans: D
73वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1992 पंचायती राज से संबंधित है। 73वें संशोधन में ग्राम सभा को पंचायत राज प्रणाली की नींव के रूप में परिकल्पित किया गया है, जो राज्य विधानमंडलों द्वारा सौंपे गए कार्यों और शक्तियों को पूरा करती है।
Q. भारत में किस संस्थान ने कॉर्निया प्रत्यारोपण (corneal transplantation) का पहला विकल्प विकसित करने में सफलता प्राप्त की?
A. एन.आई.टी. तिरुचिरापल्ली
B. जे. आई. पी. एम. ई. आर.
C. एम्स
D. आई.आई.टी. हैदराबाद
Ans: D
ऑपथैल्मोलॉजी (Ophthalmology) यानी नेत्र विज्ञान के क्षेत्र में आईआईटी हैदराबाद ने एक बहुत इंपोर्टेंट रिसर्च की है । अर्थात भारत में आई.आई.टी. हैदराबाद संस्थान ने कॉर्निया प्रत्यारोपण का पहला विकल्प विकसित करने में सफलता प्राप्त की ।
Q. मेंडल ने सात अलग-अलग लक्षणों का अध्ययन क्यों किया?
A. यह ज्ञात करने के लिए कि कौन से पौधे सबसे अच्छे थे
B. मटर के पौधों की विभिन्न किस्में बनाने के लिए
C. वंशागति के सार्वभौमिक सिद्धांतों पर प्रकाश डालने के लिए
D. अपने मोनास्ट्री के लिए पर्याप्त मटर उगाने के लिए
Ans: C
लक्षणों के स्थानांतरण की प्रक्रिया को मेंडल द्वारा स्थापित किया गया, जब उन्होंने पाइसम सेटाइवम (मटर) के पौधे के सात लक्षणों के साथ आनुवंशिक लक्षणों का अध्ययन किया। मेण्डल ने मटर के पौध के
निम्न 7 विकल्पी लक्षणों को चयनित किया-
(i) बीज की आकृति (ii) बीज का रंग, (iii) पुष्प का रंग, (iv) फली की आकृति, (v) फली का रंग (vi) पुष्प की स्थिति तथा (vii) तने की लम्बाई।
Q. ___ पश्चिम से आने वाली एक प्रबल, धूल भरी, झोंकेदार, उष्ण और शुष्क गर्मी वाली हवा है जो उत्तर भारत के पश्चिमी सिंधु-गंगा के मैदानी क्षेत्र में बहती है।
A. लू
B. समीर
C. काल बैसाखी
D. उत्तरायण
Ans: A
उत्तरी भारत में गर्मियों में उत्तर-पूर्व तथा पश्चिम से पूरब दिशा में चलने वाली धुलभरी ,प्रचण्ड उष्ण तथा शुष्क हवाओं को लू कहतें हैं। इस तरह की हवा मई तथा जून में चलती हैं |
Q. किस त्यौहार को असम में माघ बिहू के नाम से जाना जाता है?
A. मकर संक्रांति
B. रक्षाबंधन
C. होली
D. दशहरा
Ans: A
बिहु ( मकर संक्रांति ) शब्द बिहु नृत्य और बिहू लोक गीत दोनो की और संकेत करते है। रोंगाली बिहु या बोहाग बिहु असम का एक महत्वपूर्ण त्योहार है।
Q. लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम किस वर्ष पारित किया गया था?
A. 2013
B. 2011
C. 2012
D. 2014
Ans: C
भारतीय संसद ने ‘बालकों का लैंगिक अपराधों से संरक्षण विपत्र 2011’ को 22 मई 2012 में पारित किया, जिससे वह ‘ बालकों का लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम 2012’ बन गया और 14 नवंबर 2012 से लागू हो गया |
Q. अगस्त 2022 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन इनमें से कौन है ?
A. लीह टाटा
B. नेविल टाटा
C. रतन टाटा
D. नोएल टाटा
Ans: C
Q. कर्नाटक में बल्लारी-चित्रदुर्ग चिक्कमगलुरु-तुमकुरु बेल्ट इनमें से किस खनिज के भंडार के लिए प्रसिद्ध है?
A. ताँबा
B. लेड और जिंक
C. लौह अयस्क
D. मोनाज़ाइट
Ans: C
कर्नाटक में बल्लारी-चित्रदुर्ग चिक्कमगलुरु-तुमकुरु बेल्ट लौह अयस्क खनिज के भंडार के लिए प्रसिद्ध है ।
Q. निम्न में से किसने राजस्थान में जोधपुर के निकट स्थित खेजड़ली गांव में ‘खेजड़ी’ पेड़ों की सुरक्षा के लिए, 363 अन्य लोगों के साथ अपने जीवन का बलिदान दिया था?
A. सौम्या स्वामीनाथन
B. वंदना शिवा
C. मेधा पाटकर
D. अमृता देवी बिश्नोई
Ans: D
12 सितंबर सन् 1730 में अमृता देवी बिश्नोई सहित चोरासी गांव के 363 बिश्नोई खेजड़ी हरे वृक्षों को बचाने के लिए खेजड़ली में शहीद हुए थे।
Q. लवण जल के विद्युत अपघटन द्वारा इनमें से कौन सा उत्पाद बनता है?
A. ब्लीचिंग पाउडर
B. पोटैशियम हाइड्रॉक्साइड
C. कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड
D. सोडियम हाइड्रॉक्साइड
Ans: D
ब्राइन (लवण जल) जल-आधारित, सोडियम क्लोराइड (NaCl) का अत्यधिक सांद्रित विलयन है। सोडियम क्लोराइड विद्युत-अपघटन द्वारा विघटित होता है और कैथोड पर सोडियम हाइड्रॉक्साइड बनाता है।
Q. निम्नलिखित में से भारत के कौन से राज्य ‘आम्र वर्षा’ (मैंगो शावर) शब्द से संबंधित हैं?
A. पंजाब और हरियाणा
B. गुजरात और मध्य प्रदेश
C. मेघालय और असम
D. केरल और कर्नाटक
Ans: D
आम्र वर्षा केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में होने वाली मॉनसून-पूर्व वर्षा का नाम है, क्योंकि ये बारिश आम के जल्दी पकने में मदद करती है।
Q. ऑक्सीजन की मदद से पाइरुवेट का विघटन _ में होता है।
A. क्लोरोप्लास्ट
B. कोशिकाद्रव्य
C. माइटोकॉन्ड्रिया
D. केंद्रकद्रव्य
Ans: C
माइटोकॉन्ड्रिया का मुख्य काम सेलुलर श्वसन करना है। इसका मतलब यह है कि यह कोशिका से पोषक तत्वों में ले जाता है, इसे तोड़ देता है, और इसे ऊर्जा में बदल देता है। इस ऊर्जा को तब विभिन्न कार्यों को पूरा करने के लिए सेल द्वारा उपयोग किया जाता है। प्रत्येक कोशिका में माइटोकॉन्ड्रिया की एक अलग संख्या होती है।
Q. मेंडेलीफ की आवर्त सारणी का उपयोग करते हुए, Ba और K के ऑक्साइडों के लिए सही सूत्र का चयन कीजिए।
A. Bao और KO
B. BaO2 और K2O
C. BaO और KO2
D. BaO और K2O
Ans: D
मेंडेलीफ की आवर्त सारणी का उपयोग करते हुए, Ba और K के ऑक्साइडों के लिए सही सूत्र BaO और K2O हैं।
अपनी तैयारी को मजबूत बनाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके Quiz in Hindi ऑनलाइन टेस्ट जरूर दे
भारत के लोक नृत्य | यहा क्लिक करे |
शिवाजी महाराज ( मराठा साम्राज्य ) | यहा क्लिक करे |
मुग़ल वंश | यहा क्लिक करे |
मराठा साम्राज्य | यहा क्लिक करे |
भारत की महत्वपूर्ण झीलें | यहा क्लिक करे |
मुग़ल काल | यहा क्लिक करे |
Telegram Group – Click Here
निष्कर्ष : आप सभी ने Quiz Of GK in Hindi – सामान्य ज्ञान क्विज को पढ़ लिया होगा ये सभी सामान्य ज्ञान क्विज बोहत ज्यादा महत्वपूर्ण है आने वाले सभी एक्साम्स के लिए अगर आप किसी भी प्रकार का Questions पूछना चाहते हो तो आप हमे कमेंट कर सकते हो |

Ghantajob.com स्टडी प्लेटफार्म में बतौर कंटेंट राइटर और क्विज बनाने के तौर पर कार्यरत हु। शुभम कुमार को Ghantajob.com प्लेटफाॅर्म और कंटेंट राइटर और क्विज बनाने में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। पहले और भी वेबसाइट में कंटेंट डेवलपर और कंटेंट राइटर रह चुके हैं। शुभम कुमार ने दिल्ली विश्वविद्याल से अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री कंप्लीट की है।
Leave a Reply