
नमस्कार दोस्तों आज हम आप सभी के लिए प्रीवियस ईयर के महत्वपूर्ण प्रश्नों का ऑनलाइन टेस्ट लेकर आए हैं यह सभी प्रश्न पिछले वर्षों में एग्जाम में पूछे गए हैं अगर आप किसी भी एग्जाम की तैयारी करते हो और उसके लिए जीके के महत्वपूर्ण प्रश्नों को ढूंढ रहे हो तो आज हम आप सभी के लिए जीके के महत्वपूर्ण प्रश्नों का ऑनलाइन Test लेकर आए हैं जो की सभी Exams के लिए महत्वपूर्ण है |
निचे दिए गए ऑनलाइन टेस्ट में आपको 25 प्रश्न दिए गए है दोस्तों सभी प्रश्न आने वाले सभी एक्साम्स ( RRB, NTPC, SSC, UPSC, CETET, UPTET,SSC GD, BANK ) के लिए महत्वपूण्र हे इसलिए आप इन सभी प्रश्नो का टेस्ट जरूर दे आप सभी को आपका रिजल्ट Online Test ख़तम होने के बाद मिल जाएगा |
Previous Year Most Important GK Questions Online Test
Previous Year GK Questions
Q. निम्नलिखित में से किस क्रांतिकारी को अलीपुर बम षडयंत्र मामले में अंग्रेजों ने एक आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया था?
A. कन्हाईलाल दत्त
B. रोशन सिंह
C. राजेंद्र लाहिड़ी
D. अशफाक उल्लाह खान
Ans: A
Q. किसी देश की अत्यधिक कुशल, उच्च शिक्षित पेशेवर आबादी के एक बड़े भाग का बेहतर आर्थिक और सामाजिक अवसर के लिए दूसरे देशों में प्रवास क्या कहलाता है?
A. बंद आबादी
B. प्रतिभा पलायन
C. जनसांख्यकीय संक्रमण
D. वहन क्षमता
Ans: B
Q. उपरकोट बौद्ध गुफाएं गुजरात के किस शहर में मिलेंगी?
A. वडोदरा
B. जूनागढ़
C. आनंद
D. भावनगर
Ans: B
Q. निम्नलिखित में से कौन सा तत्व प्रकाश उत्सर्जक डायोड संरचना के निर्माण के लिए उपयुक्त नहीं है?
A. इंडियम गैलियम नाइट्राइड
B. जर्मेनियम
C. गैलियम फॉस्फाइड
D. गैलियम आर्सेनाइड
Ans: B
Q. हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम, 1956 के लिए वर्ष _ में एक संशोधन पारित किया गया था।
A. 2008
B. 2010
C. 2005
D. 2012
Ans: C
Q. मे – दम मे – फी ( Me – Dum-Me – Phi) पूर्वजों की पूजा का एक उत्सव है। यह __ राज्य में मनाया जाता हैं।
A. असम
B. मध्य प्रदेश
C. हिमाचल प्रदेश
D. गोवा
Ans: A
Q. निम्नलिखित में से किस शहर ने दिसंबर 2020 में 2030 में होने वाले एशियाई खेलों की मेजबानी के अधिकार जीते हैं?
A. जकार्ता
B. सियोल
C. शंघाई
D. दोहा
Ans: D
Q. निम्नलिखित में से कौन सा हड़प्पा स्थल हरियाणा में है ?
A. राखीगढ़ी
B. कालीबंगा
C. लोथल
D. धोलावीरा
Ans: A
Q. देवमाली ___ की सबसे ऊंची पर्वत चोटी है।
A. पश्चिम बंगाल
B. असम
C. बिहार
D. ओडिशा
Ans: D
Q. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2021, जिसे मार्च 2021 में पारित किया गया था, के द्वारा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार अधिनियम,__ में संशोधन किया गया।
A. 1991
B. 1996
C. 1998
D. 1994
Ans: A
Q. 2020 का साहित्य नोबेल पुरस्कार __ को प्रदान किया गया था ।
A. काजुओ इशिगुरो
B. लुईस ग्लूक
C. पीटर हैंडके
D. ओल्गा टोकार्जुक
Ans: B
Q. निम्नलिखित में से किस फसल का वर्णन इस प्रकार किया गया है – ‘यह एक ऐसी फसल है जिसका उपयोग भोजन और चारे दोनों के रूप में किया जाता है। यह एक खरीफ की फसल है जिसे 21°C से 27°C के बीच तापमान की आवश्यकता होती है और यह पुरानी जलोढ़ मिट्टी में अच्छी तरह से बढ़ती है?
A. मक्का
B. बाजरा
C. तिल
D. रागी
Ans: A
Q. मिशन सागर-IV के एक हिस्से के रूप में, भारतीय नौसेना का जहाज जलाश्व 14 मार्च 2021 को अंजुआन बंदरगाह, कोमोरोस में 1000 मीट्रिक टन ___ की आपूर्ति करने पहुंचा।
A. चाय
B. चीनी
C. चावल
D. गेहूँ
Ans: C
Q. निम्नलिखित में से किस एथलीट को फरवरी 2021 में असम सरकार द्वारा पुलिस उपाधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया था?
A. हिमा दास
B. एकता भ्यान
C. दुतीचंद
D. दीपिका कुमारी
Ans: A
Q. न्यूटन का निम्नलिखित में से कौन सा नियम बल की परिमाणात्मक परिभाषा देता है?
A. सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण का नियम
B. गति का पहला नियम
C. गति का तीसरा नियम
D. गति का दूसरा नियम
Ans: D
Q. निम्नलिखित में से कौन राष्ट्रकूट वंश का शासक था?
A. समुद्रगुप्त
B. ध्रुव
C. अशोक
D. कनिष्क
Ans: B
Q. भारतीय संविधान के 100 वें संशोधन को मंजूरी, निम्नलिखित में से किस भारतीय राष्ट्रपति ने दी थी?
A. ए पी जे अब्दुल कलाम
B. प्रणब मुखर्जी
C. प्रतिभा देवीसिंह पाटिल
D. राम नाथ कोविंद
Ans: B
Q. पीआईबी (PIB) द्वारा भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का मूल्य ___ में प्रकाशित किया जाता है।
A. येन
B. भारतीय रुपये
C. युआन
D. अमेरिकी डॉलर
Ans: B
Q. ओजोन _ का एक अपरूप है।
A. कार्बन डाइऑक्साइड
B. ऑक्सीजन
C. नाइट्रोजन
D. हाइड्रोजन
Ans: B
Q. विशेष रूप से उमस भरी गर्मी के दौरान शरीर से निकलने वाली दुर्गंध पसीने पर ___ की क्रिया के कारण होती है ।
A. नमी
B. जीवाणुओं
C. मेलानिन
D. विषाणुओं
Ans: B
Q. निम्नलिखित में से कौन सा पर्यावरणीय उत्सव घरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और अन्य विभिन्न स्थलों आदि की सभी लाइटों को एक घंटे तक बंद करके मनाया जाता है?
A. अर्थ चार्टर
B. पृथ्वी दिवस
C. अर्थ आवर
D. विश्व पर्यावरण दिवस
Ans: C
Q. निम्नलिखित में से कौन सा नृत्य रूप यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त है?
A. गिद्दा
B. कालबेलिया
C. डालखाई
D. भांगड़ा
Ans: B
Q. निम्नलिखित में से कौन सा फूल का एक भाग नहीं है?
A. पुष्प वृंत
B. बाह्यदल
C. स्त्रीकेसर
D. पुंकेसर
Ans: A
अंतिम शब्द
हम आशा करते हैं कि आप सभी को यह सभी प्रश्न पसंद आए होंगे और आप सभी ने टेस्ट में अच्छा स्कोर किया होगादोस्तों अगर आपका टेस्ट में अच्छा स्कोर नहीं हुआ है तो आप सभी दोबारा से टेस्ट देंउसमें आप अच्छा स्कोर कर पाएंगेऔर इस वेबसाइट में हमने और भी महत्वपूर्ण टेस्ट को प्रोवाइड किया है आप सभी उन सभी प्रश्नों का टेस्ट भी दे सकते हैं जो की बिल्कुल फ्री हैंदोस्तों अगर आप सभी को लेटेस्ट पसंद आए तो अपने दोस्तों के साथ भी शेयर जरूर करें धन्यवाद

Ghantajob.com स्टडी प्लेटफार्म में बतौर कंटेंट राइटर और क्विज बनाने के तौर पर कार्यरत हु। शुभम कुमार को Ghantajob.com प्लेटफाॅर्म और कंटेंट राइटर और क्विज बनाने में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। पहले और भी वेबसाइट में कंटेंट डेवलपर और कंटेंट राइटर रह चुके हैं। शुभम कुमार ने दिल्ली विश्वविद्याल से अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री कंप्लीट की है।
Very good sir
Very high score boss