हीनयान महायान किस धर्म से संबंधित है।

हीनयान एवम् महायान का संबंध बौद्ध धर्म से है बौद्ध धर्म में हीनयान एवम् महायान संप्रदाय की उत्पत्ति चतुर्थ बौद्ध संगीति ( स्थान– कुंडलवन, अध्यक्ष–वसुमित्र, शासक–कनिष्क) में बौद्ध धर्म में विभाजन स्वरूप हुई थी।

हीनयान धर्म से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

यह बौद्ध धर्म का प्राचीन रूप हैं

यह कठोर मार्ग हैं इसके द्वारा कम लोग निर्वाण की प्राप्ति कर सकते हैं।
यह बुद्ध को अलौकिक गुण वाला सामान्य पुरुष मानते हैं।

यह बुद्ध के प्रतीकों की पूजा करते हैं।

इनके ग्रंथ पाली भाषा में रचे गये हैं।

ये कर्म एवं धर्म में विश्वास करते हैं।

इसका प्रचार प्रसार लंका, बर्मा थाईलैंड, कम्बोडिया आदि देशों में हुआ।

हीनयान के उप संप्रदाय

1. वैभाषिक मत-महाविभाषा नामक ग्रंथ में श्रद्धा रखने के कारण वैभाषिक कहलाये। इस मत के प्रवर्तक वसुमित्र थे। वसुमित्र लिखित अभिधर्मकोण इसका महत्वपूर्ण ग्रंथ है।

2. सौत्रांतिक मत सुत्त पिटक में श्रद्धा रखने के कारण सौत्रांतिक कहलाये। इस मत के प्रवर्तक कुमार लाट थे।

 महायान धर्म से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

*यह नवीन रूप है

*यह सरल मार्ग है। इसके द्वारा अधिक लोग निर्वाण की प्राप्ति कर सकते हैं।

*यह बुद्ध को भगवान मानते हैं।

* यह बुद्ध की मूर्ति की पूजा करते हैं।

*इसके ग्रंथ संस्कृत भाषा में रचे गये हैं।

*यह परोपकार में विश्वास करते हैं।
*इसमें बोधिसत्व का आदर्श ग्रहण किया है जो दूसरों का कल्याण करते हैं।
* इसका प्रचार-प्रसार चीन, तिब्बत, जापान, कोरिया आदि देशों में हुआ।

महायान के उप सम्प्रदाय

1. योगाचार (विज्ञानवाद)- इस मत के आदि प्रचारक मैत्रयनाथ |

2. शून्यवाद (माध्यमिक दर्शन)- इस मत के प्रवर्तक नागार्जुन

3. बौद्धन्याय ( न्यायशास्त्र दर्शन)- इस मत के प्रवर्तक दिग्नाथ थे।

4. वज्रयान यह बौद्ध धर्म का तांत्रिक स्वरूप है। इस मत के प्रवर्तक असंग माने जाते हैं। इसमें तारा नामक देवियों की पूजा की जाती हैं ।

5. कालचक्रयान-मंजुश्री को इसका प्रवर्तक माना जाता है।

यह भी पढ़े GK QUESTIONS IN HINDI

Topic Wise  GK important Questions Quiz

  1. सबसे पुराना वेद कौन सा हे 
  2. Online Quiz – Tokyo Olympic 2021 से सम्बंधित Important GK questions
  3. Online Quiz – भारत की पहली महिला से संबंधित महत्वपूर्ण
  4. Ashiya Mahadweep Se Sambandhit mahatvpurn Questions quiz
  5. विश्व के सात महाद्वीप से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
  6. भारतीय अनुसूची से सम्बंधित महत्वपूर्ण 25 प्र्शन का ऑनलाइन टेस्ट
  7. इतिहास से संबंधित प्रमुख युद्ध का ऑनलाइन टेस्ट Top 25 Gk History Questions
  8. Online Quiz – शासक व उनसे संबंधित अभिलेख
  9. अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा से सम्बंधित important Questions Quiz
  10. RBI से सम्बंधित Most Important Questions का Online Test
  11. UNO से सम्बंधित 15 Most Important Questions का Online Test
Subham Kumar

Ghantajob.com स्टडी प्लेटफार्म में बतौर कंटेंट राइटर और क्विज बनाने के तौर पर कार्यरत हु। शुभम कुमार को Ghantajob.com प्लेटफाॅर्म और कंटेंट राइटर और क्विज बनाने में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। पहले और भी वेबसाइट में कंटेंट डेवलपर और कंटेंट राइटर रह चुके हैं। शुभम कुमार ने दिल्ली विश्वविद्याल से अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री कंप्लीट की है।

Social Media Group Cards
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now